9 जुलाई को आईटीआई शाहपुर में मोहाली की ‘ ट्राईफेस टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ‘ भरेगी 30 पद

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 9 जुलाई को मोहाली की ‘ ट्राईफेस टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ” कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से नियमित आधार पर आईटीआई पास व पॉलिटेक्निक पास युवाओं का चयन करेगी ।

 

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य डॉ० तरुण कुमार ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में इलेक्ट्रिशियन , इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक , आईसीटीएसएम व फिटर व्यवसायों के आईटीआई पास युवा भाग ले सकते हैं ।

 

इसके अलावा इंस्ट्रूमेंटेशन , इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा पास युवा इस कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं ।

 

उन्होंने बताया कि यह कैंपस साक्षात्कार आईटीआई शाहपुर में सुबह 9:30 बजे शुरू होगा । उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को संस्थान में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन करना होगा ।

 

साथ ही कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना 10वीं और आईटीआई पास होने के प्रमाण पत्र , पॉलिटेक्निक से पास होने का प्रमाण पत्र , रिज्यूम , आधार कार्ड , पैन कार्ड , एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पंजीकरण पत्र , बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स अपने साथ लाने होंगे ।

 

” ट्राईफेस टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ” कंपनी के एचआर विभाग के प्रबंधक जाकिर एच. अंसारी ने बताया कि यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है । उन्होंने बताया कि यह कंपनी शुक्रवार को आईटीआई पास युवाओं के 20 पद और पॉलिटेक्निक पास युवाओं के 10 पद भरेगी ।

 

उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में चयनित होने पर कंपनी इन युवाओं को पहले 6 महीने तक प्रोबेशन पीरियड पर रखेगी । इस दौरान इन आईटीआई पास युवाओं को 9556 रुपए व पॉलिटेक्निक पास युवाओं को 10500 रुपए ग्रॉस सैलरी मिलेगी । इसके बाद इनके आचरण , दक्षता और परफॉर्मेंस के आधार पर इन्हें कंफर्म कर दिया जाएगा ।

 

इसके अलावा इन्हें बोनस , पीएफ , ईएससीआई और पांच साल बाद ग्रेच्युटी मिलेगी । समय-समय पर उनकी सैलरी में संसोधन भी किया जाएगा जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...