8 लाख रुपय की लागत से बनी गलीयों का विधि पूर्वक उद्घाटन किया

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत भोगपुर के गांव गुरीवाला में 8 लाख रुपय की लागत से बनी गलीयों का विधि पूर्वक उद्घाटन किया। इसके लिए जनता ने पूर्व विधायक के एल ठाकुर का जोरदार स्वागत और धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि ये जनता की बहुत पुरानी डिमांड थी और इस कार्य के लिए धन उपलब्ध करवा कर इसके कार्य को पूरा करवा दिया गया और जनता में इस कार्य को करवाने के लिए बड़ी खुशी की लहर दौड़ रही है।

उन्होंने बताया कि कुछ घरों को आने जाने के लिए बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता था और इन गलियों को बनाने की जनता की बहुत बड़ी समस्या थी जो की अब पुरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेन रोड से राजिंद्र सिंह वास व अन्य के घरों को जानें बाली गलियों के कार्यों को पूर्ण कर दिया गया है।

पूर्व विधायक ने जनता की अन्य समस्याओं को भी सुना कुछ का तो उन्होंने मौके ही निपटारा कर दिया गया और बची हुई समस्याओं को उन्होंने जल्दी से जल्दी हल करवाने का आश्वासन दिया‌। उन्होंने बताया कि पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पका करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।

ठाकुर ने बताया कि यहां जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओं को भी जल्दी हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। के एल ठाकुर ने कहा की इन कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इनके कार्यों को शुरू करवा दिया गया है।

अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर सभी कार्यों के निर्माण क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके।

इस मौके पर भोगपुर की प्रधान अनु वाला ,उप प्रधान भोगपुर दौलत राम भोली , नवाग्राम के उप प्रधान जसविंदर सिंह, समाजसेवी ज्ञान ठाकुर, बीडीसी अली मोहम्मद , वॉर्ड मेंबर सुरजीत सिंह जीता, वार्ड पंच पाल सिंह, पूर्व बीडीसी बलवीर सिंह, तारा चंद , नसीब चंद राम प्यारा दविंदर सिंह , सुरेश कुमार, पूर्व उप प्रधान लजा राम , समशेर सिंह , राज पाल, राजिंदर सिंह, नरेश कुमार विक्की, मस्त राम, हरदयाल सिंह गोगी और अन्य गांव वासी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...