60 रुपये के लिए बीच सड़क पर कत्ल: आरोपी के खुलासे से पुलिस भी हैरान, बोला-घटिया शिकंजी बनाई थी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबाद जिले में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास रेहड़ी पर शिकंजी बेचने वाले गौरव कश्यप ( 28 ) की तीन लोगों ने हत्या कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने शिकंजी पीने के बाद स्वाद अच्छा न होने का बहाना बनाकर पैसे देने से इनकार कर दिया था। गौरव ने पैसे के लिए दवाब डाला तो उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया।
उपचार के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज मुख्य आरोपी ई-रिक्शा चालक बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है।
अर्थला निवासी गौरव के पास ये लोग 27 अप्रैल की रात करीब आठ बजे पहुंचे थे। तीनों ने शिकंजी का ऑर्डर दिया। एक गिलास शिकंजी का रेट 20 रुपये था, इसलिए तीनों को 60 रुपये देने थे।
सिहानी गेट निवासी मुख्य आरोपी ई-रिक्शा चालक बॉबी से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि शिकंजी पीने के बाद तीनों ने पैसे देने के बजाय कहा कि बहुत ही घटिया शिकंजी बनाई है, इसका कोई पैसा नहीं देंगे।
गौरव ने कहा कि अगर कोई खराबी थी तो शिकंजी का पहला घूंट पीते ही शिकायत करनी थी। सुबह से किसी और ने तो शिकायत नहीं की, बहाने मत बनाओ, पैसे दे दो। इसी पर गौरव से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसमें तीनों आपा खो बैठे और गौरव को बेरहमी से पीटा।

सड़क पर उसका सिर लगने के कारण गहरी चोट आई। हालत बिगड़ जाने पर तीनों भाग निकले। तब तक आस-पास के लोग आ गए थे। उनमें से कई बॉबी को पहचानते थे। लोगों ने गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी ज्योति ने बॉबी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी बोला, रिक्शा पर लटक गया था गौरव
आरोपी बॉबी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे और उसके साथियों को शिकंजी पसंद नहीं आई तो पैसे देने से इनकार कर दिया। गौरव को बताया था कि उसका स्वाद बहुत ही खराब है। इसके बावजूद वह पैसे के लिए दबाव बनाने लगा। उसने धमकी दी कि पैसे दिए बगैर किसी को जाने नहीं देगा। पुलिस के मुताबिक, बॉबी ने बताया कि वह ई रिक्शा लेकर चला तो गौरव उस पर लटक गया। इससे रिक्शा पलट गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...