6 भागों में बांटा गया शिमला-मटौर फोरलेन – कहीं टू लेन, कहीं फोरलेन बनेगा

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

सरकार ने शिमला-मटौर फोरलेन को 6 पैकेज में बांटा है। यह फोरलेन कई स्थानों पर टू लेन और कई क्षेत्रों में फोरलेन बनेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अवगत करवाया कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि शिमला-मटौर फोरलेन पूरी तरह से फोरलेन बनेगा। कई स्थानों पर यह सड़क टू लेन तैयार की जाएगी और कुछ ऐसा फोरलेन बनेगा।

कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुखी द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला माता और राष्ट्रीय राजमार्ग 88 की कुल लंबाई 223.70 किलोमीटर है। मिशावाका की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इस फोरलेन का निर्माण कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

इस फोर लेन को लेकर प्राप्त सूचना के अनुसार शिमला-कांगड़ा बाईपास तक के पैकेज को 6 भागों में विभाजित किया गया है। भंगवार से कांगड़ा तक 18 किलोमीटर, ज्वालामुखी से भंगवार से 18 किलोमीटर, हमीरपुर से ज्वालामुखी 36 किलोमीटर, भगेड से हमीरपुर 36 किलोमीटर, शालाघाट से नौणी चौक बिलासपुर 30 किलोमीटर, शालाघाट से नौणी चौक बिलासपुर 36 किलोमीटर, शिमला से शालाघाट 22 किलोमीटर फोरलेन की लंबाई रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...