56. 56 करोड़ के बजट का प्रावधान, शाहपुर सीवरेज स्कीम को लगेंगे पंख

--Advertisement--

उप मुख्य सचेतक पठानिया ने 56. 56 करोड़ के बजट का करवाया प्रावधान, शाहपुर नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु 17.50 करोड़

शिमला – नितिश पठानियां

नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्षा उषा शर्मा उपाध्यक्ष विजय गुलरिया, पूर्व अध्यक्ष निशा शर्मा, पार्षद किरण कौशल, पार्षद आज़ाद सिंह, पार्षद शुभम ठाकुर, मनोनीत पार्षद संजीव उपाध्याय, मनोनीत पार्षद पुष्पा जरयाल, मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल ने अपनी शाहपुर की जनता की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां का नगर पंचायत शाहपुर के लिए सीवरेज स्कीम क्रियान्वित करवाने के लिए बजट का प्रावधान होने पर तहदिल से धन्यवाद किया और आभार जताया है।

बीते 1 साल से सत्ता में आते ही शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां ने नगर पंचायत द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में घोषणा की थी की नगर पंचायत शाहपुर के लिए जल्द ही सीवरेज की लेकर आएंगे और शाहपुर को आदर्श नगर पंचायत में शुमार किया जाएगा, अपनी इसी घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए माननीय उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने सीवरेज स्कीम शाहपुर के लिए 56.57 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

विकास के इस नए मील पत्थर के सफर का साक्षी बनते हुए नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्षा उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलरिया, पूर्व अध्यक्ष निशा शर्मा, पार्षद किरण कौशल, पार्षद आज़ाद सिंह, पार्षद शुभम ठाकुर, मनोनीत पार्षद संजीव उपाध्याय, मनोनीत पार्षद पुष्पा जरयाल, मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल ने अपनी शाहपुर की जनता की तरफ से शाहपुर के विधायक केवल पठानियां से उनके कार्यालय में मुलाकात कि वह शाहपुर के चहुंमुखी विकास के लिए उनका आभार प्रकट किया।

यहां यह बता देना तर्कसंगत रहेगा की शाहपुर के लिए न केवल सीवरेज स्कीम बल्कि सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिये भी पठानियां के प्रयास रंग लाये है और पेय जलापूर्ति हेतु 17.50 करोड़ का टेन्डर भी आवंटित हो गया है।

नगर-पंचायत उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया ने विधायक का उनके वार्ड में आई पेयजल समस्या के त्वरित हल हेतू विशेष आभार जताया। ज्ञात रहे कि इन गर्मियों में पेयजल किल्लत को देखते हुए विधायक के विशेष निर्देश पर नगर पंचायत शाहपुर द्वारा त्वरित रूप से बोरवेल लगाये गये वह ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया गया है।

वही नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्षा उषा शर्मा ने विधायक महोदय से अन्य कार्यों हेतु विशेष बजट की मांग की। जिसे उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने तुरंत सैद्धांतिक सहमति देते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट बनवाने को कहा।

इस पर नगर पंचायत के तमाम पार्षदों ने तुरंत हामी भरते हुए 6 तारीख को नगर पंचायत की मीटिंग बुलाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने की योजना बनाई है। अगर सब कुछ निर्धारित तरीके से चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब नगर पंचायत शाहपुर आदर्श नगर पंचायत कहलाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दहला मंडी: कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

हिमखबर डेस्क मंडी जिला के सरकाघाट के नैण गांव में एक...

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...