50 हजार मास्क तैयार करने में जुटा भाजपा महिला मोर्चा ज्वाली

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

भाजपा महिला मोर्चा जवाली ने कोरोनाकाल में मास्क बनाने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया है। भाजपा महिला मोर्चा जवाली मास्क तैयार करने में जुट गया है तथा महिलाओं द्वारा एकजुट होकर मास्क बनाए जा रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा जवाली की अध्यक्ष मधु वाला ने कहा कि उन्हें 50 हजार मास्क तैयार करने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया है जिसके चलते मोर्चा की महिलाओं द्वारा मास्क बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। मधु बाला ने बताया कि इस कार्य में विधायक अर्जुन सिंह का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य अनुसार एक माह के अंतराल में 50 हजार मास्क तैयार किए जाएंगे।

इससे पहले भी वर्ष 2020 में भी भाजपा महिला मोर्चा जवाली द्वारा करीबन 50 हजार मास्क तैयार कर गरीब परिवारों सहित मजदूरों इत्यादि को घर-घर जाकर वितरित किए गए थे। महिला मोर्चा जवाली ने हर कार्य को बखूबी निभाया है तथा इस लक्ष्य को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। मधु बाला ने जनता से भी आग्रह किया है कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाकर रखें, सेनेटाइजर से बार-बार हाथ साफ करें, सामाजिक दूरी बनाए रखें तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...