5 हजार रुपए में डोला फॉरेस्ट गार्ड का ईमान, रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा

--Advertisement--

5 हजार रुपए में डोला फॉरेस्ट गार्ड का ईमान, रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने दभोटा बीट में तैनात फॉरेस्ट गार्ड समीर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई डीएसपी विजिलेंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार आरोपी नालागढ़ वन मंडल के अधीन दभोटा बीट में तैनात था और उस पर पेड़ कटान से जुड़े केस को रफा-दफा करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायत मिलने पर विजिलेंस विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को चिह्नित नोट देकर भेजा। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस अब यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस प्रकरण में अन्य कर्मचारी या कोई संगठित नेटवर्क तो शामिल नहीं है।

विजिलेंस टीम आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, पूर्व शिकायतों और संभावित लेन-देन की भी जांच की जा सके।

वन विभाग फिर सवालों के घेरे में

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 में भी विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए वन विभाग के एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...