5 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय देहरा में होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

देहरा ,मनु :

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला, शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एम/एस पायोनीर एम्बा्रेइडेरिस, गांव खेरी, त्रिलोकपुर रोड़, काला अम्ब, जिला सिरमौर द्वारा उप रोजगार कार्यालय देहरा में मशीन ऑप्रेटर-कॉप्स वाइडिंग, प्राइमरी टीएफओ, सकेंण्डरी टीएफओ, एमटी ऑप्रेटर, एलटी ऑप्रेटर, एचएसडब्ल्यू ऑप्रेटर, हाई बुलिंग, पीओवाई और एफडीवाई के 200 पदों के लिए 5 अपै्रल, 2021 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योयता आठवीं व दसवीं रखी गई है तथा साथ में दो से तीन साल तक का अनुभव होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया इन पदों के लिए वेतनमान 11700 रुपए से लेक 12000 रुपए, साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता, रेज्यूम, आधार कार्ड, अन्य मूल प्रमाण-पत्रों की दो छाया प्रतियां, 2 पासपोर्ट फोटोग्राफ व सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित उप रोजगार कार्यालय, देहरा, ज़िला कांगड़ा में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप कम्पनी के मोबाइल नम्बर 09355802045 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...