43 व 24 साल के सगे भाइयों ने किया नाबालिग से दुराचार, गर्भवती पीड़िता के मामा ने मांगा न्याय

--Advertisement--

शिमला, 20 मई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों पर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। एक आरोपी 43 साल है और दूसरा आरोपी 24 साल का है। तीसरे शख़्स ने पीड़िता को आरोपियों तक पहुंचाया।

पीड़िता दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, पोक्सो सहित अन्य आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मामा की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

मामला शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के तहत कुपवी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता मूल रूप से सिरमौर जिला की रहने वाली है। पीड़िता के मामा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग भांजी को कुपवी के एक व्यक्ति ने कुपवी में ही रहने वाले दो सगे भाइयों के घर भेजा।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों संत राम और उसके भाई संजू ने नाबालिग किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। शिक़ायत कर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों संत राम, संजू और एक अन्य शख्स ने उसकी भांजी से मारपीट भी की है, जिसके कारण उसे चोटें आई हैं।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा के बोल

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि इस घटना को लेकर कुपवी थाने में आईपीसी की धारा 366ए, 376, 372, 323, 506, 34 और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई है। तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है।

पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण करवाया गया है। पीड़िता के आज कोर्ट में मैजिस्ट्रेट के समक्ष धारा-164 के तहत बयान हुए हैं। आरोपितों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द इन्हें गिरफ्त में लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...