32 लाख का गबन, शराब कारोबारी के अकाउंटेंट पर हेराफेरी के आरोप

--Advertisement--

शराब कारोबारी के में अकाउंटेंट पर हेराफेरी के आरोप

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

शराब का कारोबार करने वाली एक फर्म के अकाउंटेंट पर 32 लाख रुपए की हेराफेरी के आरोप लगे है। आरोपी ने फर्म से विश्वासघात करते हुए एक व्यक्ति को लाखों रुपए दे दिए।

जानकारी के अनुसार कंडाघाट के कोटला गांव निवासी रूपलाल के अनुसार बिलासपुर के चमलोग गांव निवासी बलदेव शर्मा के साथ पार्टनरशिप में उनकी फर्म को वर्ष 2023-24 में शराब के कारोबार का लाइसेंस मिला था।

फर्म का ऑफिस बैरी में था। चमलोग के हंसराज को फर्म में बतौर अकाउंटेंट रखा गया था। गत 31 मार्च को फर्म का लाइसेंस खत्म होने के बाद आय-व्यय का लेखा-जोखा शुरू किया गया।

इसमें 30 व 31 मार्च की कुल कलेक्शन में अंतर पाया गया। रूपलाल के अनुसार इस बारे पूछने पर हंसराज ने बताया कि उसने 30 मार्च की कुल कलेक्शन में से 15 लाख 31 मार्च को तथा 31 मार्च की कुल कलेक्शन में से 17 लाख एक अप्रैल को पंजाब के लुधियाना निवासी कृष्ण गर्ग को दिए थे, जबकि वह इसके लिए अधिकृत नहीं था।

उसका काम प्रतिदिन की कलेक्शन को फर्म के खाते में जमा करने का था। उन्होंने आरोप लगाया कि हंसराज ने कृष्ण गर्ग नामक उक्त व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके 32 लाख रुपए की हेराफेरी की है।

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान के बोल 

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...