हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट
जिला कांगड़ा में एटीएम चोरों का गिरोह सक्रिय है, जो कि एटीएम बदलकर खाताधारकों के खातों से नकदी उड़ा रहा है। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत ढन निवासी मान सिंह के खाते से शातिरों ने एटीएम बदलकर 27,500 रुपए निकलवा लिए, जिसकी अभी गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि अब एसबीआई बैंक 32 मील स्थित एटीएम में दिनदिहाड़े दो अज्ञात युवक पैसे निकालने आए एक युवक का एटीएम कार्ड छीनकर फरार हो गए।
सीयूनी निवासी राजेश राणा ने बताया कि वह 20 अक्तूबर शुक्रवार दोपहर 32 मील एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गया था। इस दौरान अंदर से दो अज्ञात युवक निकले, जिन्होंने मुझे धक्का देकर मेरा एटीएम कार्ड छीन लिया और एक स्विफ्ट कार में बैठ कर भाग निकले। उन्होंने कहा कि मैंने सबसे पहले एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवा दिया और पुलिस चौकी कोटला में शिकायत दर्ज करवाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की मदद व सीसीटीवी की सहायता से यह पता चल पाया है कि गाड़ी डीएल नंबर ग्रे रंग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन अज्ञात शातिरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इस संदर्भ में एसपी नूरपूर अशोक रतन ने बताया कि शिकायत मिली है तथा सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

