भदरोआ में यात्रियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क किनारे पलटी

--Advertisement--

विधानसभा इंदौरा के भदरोया में हुआ बस हादसा, निजी प्रेम बस अनियंत्रित होकर पलटी, सवारियों से भरी थी बस, लगभग 20 से अधिक सवारियों की घायल होने की सूचना।

इन्दौरा/नूरपूर -मोनू ठाकुर/स्वर्ण राणा

विधानसभा इंदौरा के भदरोआ मे मनाली से पठानकोट आ रही बस पलट गई।बताया जा रहा हैं कि बस सवारियों से भरी थी।

जानकारी के अनुसार नयू प्रेम बस जो मनाली से पठानकोट की तरफ जा रही थी कि और दूसरे वाहन को पास देते वक्त पलट गई।

हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं तथा घायलों को पठानकोट अस्पताल के साथ सिविल अस्पताल नूरपुर में पहुंचाया जा रहा है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार नयू प्रेम बस HRTC बस को ओवर टेक करते हुए अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के किनारे पलट गई।

बस के गिरते ही बस मे बैठे लोगों की चीखो पुकार सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुँचे और बस मे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया।

मौके पर एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर व पुलिस पहुंच गई हैं और घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पठानकोट व सिविल अस्पताल नूरपुर लाया जा रहा हैं।

एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर के बोल 

एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने फोन पर बताया की जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली वो तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कुछ को ज़्यादा चोटे आई हैं और कुछ को मामूली चोटे आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर व सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया जिनका उपचार किया जा रहा हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...