30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू, निजी कंपनी द्वारा असेंबली ऑपरेटर के भरे जाएंगे 50 पद।
हिमखबर डेस्क
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी जिला चम्बा में एलाइंस ग्रो स्टॉफिंग, फुज़ियामा पावर सिस्टम लिमिटेड के लिए 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 10+2 व आईटीआई है तथा दोनों वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि कैम्पस इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 13 से 14 हज़ार रखा गया है साथ में खाना, यूनिफार्म और जूते के अलावा अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन परवाणु जिला सोलन चिन्हित है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हो जाएं।

