30 अप्रैल को आएगा रिजल्ट, दसवीं, जमा दो की परीक्षाएं शुरू होते ही शिक्षा बोर्ड ने तय किया लक्ष्य

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 41 स्थल मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। इस बार बोर्ड की ओर से दसवीं व जमा दो के परिणाम को जारी करने के लिए 30 अप्रैल को पहला रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की दसवीं व जमा दो की वार्षिक फाइनल परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। इस बार परीक्षाओं में एमसीक्यू प्रश्रों की अधिकतता संग सभी छात्रों को समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जंबलिंग प्रश्र पत्र यानी एक ही तरह के प्रश्र ए, बी व सी सीरीज में आगे-पीछे करके पूछे गए।

शिक्षा बोर्ड की ओर से धर्मशाला में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से प्रदेश भर में स्थापित 2384 परीक्षा केंद्रों में में सीधी निगरानी रखी गई।

साथ ही एग्जाम मित्र ऐप्प से भी रियल टाईम मॉनटरिंग को सुनिश्चित किया गया। जिसमें प्रश्र पत्र स्कूल में पहुंचने, खोलने व उत्तर पुस्तिकाओं को बंद करने तक की ही गतिविधि का वीडियो अपडेट बोर्ड के पास पहुंचती रही।

इस बार परीक्षाओं में बड़े परिवर्तन किए गए हैं, जिसमें नौ से 12 व दो से पांच बजे की बजाय एकमात्र सत्र नौ बजकर 45 मिनट से एक बजे तक परीक्षाएं करवाई जा रही है। परीक्षा केंद्र में दसवीं व जमा दो के छात्रों को अलग-अलग बिठाकर पेपर करवाए जा रहे हैं।

बोर्ड सचिव के बोल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि राज्य भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में सूचारू रूप से परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड भी गठित किए गए हैं, साथ ही लाइव मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित किया गया है, जिससे हर केंद्र पर नज़र रखी जा रही है।

ड्यूल एग्जामिनेशन सिस्टम

इसके अलावा दसवीं कक्षा में इस बार डयूल एग्जामिनेशन प्रणाली लागू की गई है। यानी दसवीं में अनिवार्य पांच विषयों में से तीन में पास होने वाले छात्रों को भी आगामी कक्षाओं में प्रवेश मिल पाएगा। जबकि जून-जुलाई में होने वाली परीक्षाओं में दोबारा उन्हें दो परीक्षाएं पास करके पूर्ण रूप से पास होने के दो मौके उपलब्ध रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...

बीएसएनएल को चाहिए 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी, योग्य उम्मीदवार यहां करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...