3 अगस्त को घर से निकला गगल का बलदेव सिंह, अब तक नहीं लौटा, तलाश में करें मदद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मामला कांगड़ा के साथ लगते पुलिस थाना गगल का है। लापता व्यक्ति 54 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र स्व. जमीत सिंह वार्ड नंबर पांच गांव गगल बीते 3 अगस्त को अचानक कहीं लापता हो गया है। परिजनों ने बलदेव सिंह की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बलदेव सिंह के बेटे सुरजीत सिंह उर्फ पंकू ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट गगल पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस भी बलदेव सिंह की तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा परिजन भी काफी दिनों से बदलदेव सिंह की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता उन्हें नहीं मिली है।

सुरजीत ने बताया कि 3 अगस्त, 2024 को उनके पिता घर पर ही थे, लेकिन शाम के करीब छह बजे के आसपास वह कहीं चले गए और उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता काम के चलते पहले भी दो से चार दिन के लिए घर से बाहर चले जाते थे, लेकिन इस बार वह तीन अगस्त को घर से निकले, लेकिन उसके वाद वापस नहीं लौटे। बलदेव सिंह का मोबाइल भी घर पर ही है।

इस मोबाइल नंबर पर दें सूचना

लापता बलदेव सिंह के भाई गुरुदेव सिंह और बेटे सुरजीत सिंह ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें बलदेव सिंह कहीं पर भी दिखे, तो इसकी जानकारी गगल पुलिस थाना या फिर नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर जरूर दें। अगर इस खबर को खुद बलदेव सिंह पढ़ें, तो वह अपने घर में जरूर संपर्क करें।

परिजनों ने बलदेव सिंह के बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए उनके छोटे भाई गुरुदेव सिंह के मोबाइल नंबर 98051 28186 और बेटे सुरजीत के मोबाइल नंबर 9805021782 पर देने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...