गणपति विसर्जन करने गए 2 युवक ब्यास में डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल नादौन के तहत आने वाले पताजी पतन में गणपति विसर्जन के बाद ब्यास में नहाने उतरा युवक डूब गया है। इसकी तलाश में चौड़ू क्षेत्र का एक युवक नदी में उतरा, जिसकी डूबने से मौत हो गई। एक तरह जहां एक युवक पानी में अभी तक लापता है तो दूसरे युवक की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है। वहीं पुलिस ब्यास में डूबे युवक की तलाश कर रही है तथा गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे जिला हमीरपुर के नाल्टी क्षेत्र से लोग भगवान गणपति का विसर्जन करने लगभग 40 किलोमीटर दूर पंचायत चोडू के पताजी की व्यास नदी किनारे आए थे। गणपति विसर्जन के बाद कुछ लोग व्यास नदी में स्नान करने लग पड़े।

उनमें से नाल्टी क्षेत्र निवासी एक युवक व्यास नदी में नहाते हुए डूब गया। ब्यास में डूबे युवक को पंचायत चोडू के चोआ चुकराला निवासी सोनी कुमार ढूंढ रहा था। इसी दौरान वहां पर लोहे की तार से फंसकर वह भी डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला तथा नादौन अस्पताल पहुंचाया वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देई उत्सव-2026 में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, 25 स्कूलों की छात्राओं ने लिया हिस्सा

देई उत्सव-2026 में 25 स्कूलों की बालिकाओं ने विभिन्न...

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...