3 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से बाहरी राज्यों के वाहन चालकों व परिचालकों के हाल बेहाल

--Advertisement--

सुंदरनगर, 11 जुलाई – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के कारण मुश्किलों का दौर जारी है। बीते 3 दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण बाहरी राज्य से आए हुए गाड़ियों के चालक और परिचालक परेशान हैं।

मंडी जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर वाहन चालकों को बल्ह घाटी के नागचला मैं रोका गया है। वहीं, 3 दिनों से परेशानियां झेलते हुए चालक व परिचालक सड़क पर रातें काटने के लिए मजबूर हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस आपदा की स्थिति में स्थानीय ढाबा संचालकों द्वारा खाने पीने के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। आलम यह है कि वाहनों के चालकों के पास अब खाने को लेकर भी पैसे नहीं बचे हैं।

इस कारण बाहरी राज्यों के वाहन चालकों को अब खाने के भी लाले पड़ गए हैं। चालकों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा उन्हें स्थिति को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...