3 किलो 20 ग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गाड़ी और मोटरसाइकिल का उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध गाड़ी और मोटरसाइकिल से कुल 3 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें करणप्रीत सिंह निवासी गांव चंगी, डा. मरहीन, तहसील हीरानगर जिला कठुआ, विशाल कुमार निवासी समलाना डा. मकड़ाहन तहसील ज्वाली व साहिल कुमार निवासी गांव चकदेसा तहसील मरहीन, जिला कठुआ शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी विशाल कुमार एक अभ्यस्थ अपराधी हैं, जिसे पहले भी थाना जवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमे 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद हुई थी। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर कानशे के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...