29 वर्षीय युवक ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

--Advertisement--

Image

पुलिस थाना भराड़ी केे तहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है।

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

पुलिस थाना भराड़ी केे तहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र तिलक राज गांव व डाकघर पंतेहड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

सुनील कुमार के पिता तिलक राज ने अपने बयान में बताया कि तीन अक्टूबर को करीब 8 बजे शाम वह जाहू से काम करके घर आया। उस समय सुनील कुमार अपने कमरे में था व इससे पहले भाई का लड़का अक्षय कुमार सुनील के कमरे में खाना देने गया था और वह खाना देकर वापस आ गया था।

समय करीब 8.30 बजे उन्होंने पत्नी के साथ खाना खाया व इसके बाद मकान की बाहर की लाइट बंद करने गए तो सुनील के कमरे की लाइट जली थी। उन्होंने खिड़की से देखा तो सुनील कुमार छत पर लगे पंखे की कुंडी से दुपट्टे से लटका हुआ था तथा दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। जिस पर शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए तथा दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए।

लोगों ने दुपट्टे को बीच से काटा और सुनील कुमार को नीचे उतारा। वह व उनकी छोटी भाभी शीला देवी, सुनील को निजी गाड़ी में इलाज के लिए सीएचसी भराड़ी ले गए, जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं ले जाया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...