28 अप्रैल को सिध्यानी पंचायत मे विशाल दंगल का आयोजन
रिवालसर – अजय सूर्या
बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिध्यानी में 28 अप्रैल रविवार को एक बड़ी कुश्ती दंगल का आयोजन छिंज कमेटी द्वारा किया गया है। इस दंगल में लाखों रुपये कुस्ती मे अपना जौहर दिखाने वाले पहलवानो को दिए जाएंगे।
सिध्यानी में यह कुस्ती दंगल कई दसको से लगातार छिंज कमेटी द्वारा जन सहयोग से किया जा रहा है। इस बार इस कुश्ती प्रतियोगिता में उतरी भारत के कई नामी गिनामी पहलवान अपनी कुश्ती का जौहर दिखाएंगे।
कमेटी द्वारा इन पहलवानो को उनकी अछि कुश्ती करने के हिसाब से अच्छा ईनाम देने का फैसला किया है। छिंज आयोजन कमेटी के शेर सिंह, पवन शर्मा, खेमचन्द ने लोगो से इस दंगल में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

