
काँगड़ा- राजीव जस्वाल
बिग बाजार भारत का सबसे बड़ा ओमनीचैनल रिटेलर 26 जनवरी तक वर्ष के सबसे बड़े बचत कार्यक्रम, सबसे सस्ते दिन के साथ 2022 की शुरुआत कर रहा है। यह पावर पैक्ड सेल प्रत्येक भारतीय घर को अधिकतम बचत के लिए भोजन घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन परिधान, जूते व खिलौने और कई अन्य श्रेणियों पर सबसे कम कीमत प्रदान करेगी।
इस साल ग्राहक न केवल स्टोर्स में सभी ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि बिग बाजार ऐप व वेबसाइट के जरिए भी इसे होम डिलीवरी करवा सकते हैं और दो घंटे में फ्री होम डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। सबसे कम कीमतों के साथ ग्राहकों को 2500 रुपए के फैशन वाउचर 2500 रुपए की कुछ भी खरीदारी करने पर मिलेंगे।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड ग्राहक 3500 रुपए की न्यूनतम खरीदारी पर अतिरिक्त 7.5 प्रतिशत छूट का आनंद ले सकते हैं। एसएसडी उपभोक्ताओं को खाद्य, फैशन, होम और इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे कम कीमतों की पेशकश करेगा। सबसे सस्ते दिन के बारे में बोलते हुए पवन सारदा सीएमओ डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स फ्यूचर ग्रुप ने कहा कि इस साल का सबसे सस्ता दिन, पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने जा रहा है, क्योंकि यह ऑनलाइन और इंस्टोर पर लाइव होगा। हम अपने दो घंटे की मुफ्त होम डिलीवरी के बादे के साथ हर भारतीय घर तक पहुंचना चाहते हैं।
खरीदार दैनिक आवश्यक वस्तुओं, घरेलू जरूरतों, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और बहुत कुछ पर सबसे कम कीमतों का लाभ उठा सकते हैं। बिग बाजार फ्यूचर ग्रुप की प्रमुख हाइपरमार्केट रिटेल चेन है और देश भर के 150 से अधिक शहरों में मौजूद है।
बिग बाजार ने देश के सभी स्टोरों पर दैनिक उपयोग की 1500 से अधिक वस्तुओं की कीमतों में भारी गिरावट के साथ शहर दिन सबसे कम कीमत की पेशकश करने का वादा किया है। यह होम डिलीवरी, फास्ट बिलिंग और अन्य के बीच आटा पीसने जैसी कई मूल्य वर्धित सेवाएं भी प्रदान करता है।
बिग बाजार ने सबसे सस्ते दिन पब्लिक हॉलिडे सेल, स्मार्ट सर्च, वेडनेसडे बाजार और ग्रेट इंडियन होम फेस्टिवल जैसी बड़ी शॉपिंग प्रॉपर्टीज बनाई हैं, जो ग्राहकों को सबसे कम कीमत पर बेहतरीन खरीदारी करने का अधिकार देती हैं।
