23 और 24 मई को उप रोजगार कार्यालय पांगी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू: अरविंद सिंह चौहान

--Advertisement--

चंबा,11 मई – हिम खबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी हुए बताया कि रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 23 और 24 मई को उप रोजगार कार्यालय पांगी तहसील पांगी जिला चम्बा में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस लिमिटेड(SIS)में सिक्योरिटी गार्ड के पद भरे जाएंगें।

उन्होंने बताया कि आवेदक की उम्र 21 से 37 वर्ष रखी गयी है। चयनित युवाओं को वेतनमान 13 हजार से 18 हजार 500 (इपीएफ,इएसआई, ग्रेजुएटी,इंश्योरेंस और ईटीसी) दिया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक जिनकी आयु 21 से 37 वर्ष के बीच है वे अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर 10:30 बजे उपस्थित हो जाएं।

मौसम एवं अन्य अप्रत्याशित कारणों के चलते प्लेसमेंट ड्राइव रद्द की जा सकती है इसलिए आपसे निवेदन है कि आने से पहले 9459723515 7018526029 दूरभाष पर या फेसबुक पेज पर सुनिश्चित कर लें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पत्तल से बदली तकदीर: बिहनधार की महिलाओं की सफलता की कहानी, हेती देवी कमा रही 10 हजार महीना

ज्योति स्वयं सहायता समूह बिहनधार की महिलाएं बनी स्वाबलंबी,...

17 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकान, 03 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...