22.29 ग्राम चिट्टा व 1.50 ग्राम मेथामफेटामाइन सहित 3 काबू

--Advertisement--

सोलन, 23 मई – रजनीश ठाकुर

जनपद में परवाणू TTR के समीप कार सवार तीन युवकों को 22.29 ग्राम चिट्टा व 1.50 ग्राम मेथामफेटामाइन सहित गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार ANTF शिमला की टीम ने TTR परवाणु के समीप नाका लगाया था। आने जाने वाले हर वाहन की चैकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक कार (PB13 AW-8054) परमाणु की तरफ से आई जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार सवार तीन युवकों से 22.29 ग्राम चिट्टा व 1.50 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान मोहन लाल निवासी खरड़ पंजाब, मनिन्द्र सिंह निवासी खरड़ पंजाब व प्रदीप कुमार निवासी सेक्टर 56, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

वहीं एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...