22 जनवरी को निहरी के 25 मंदिरों में होगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

--Advertisement--

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर रिवालसर में होगा भव्य शोभायात्रा का आयोजन।

मंडी – अजय सूर्या

पूरे देशभर में अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। देशभर में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत, राम मंदिर का चित्र व पत्रक सामग्री का वितरण हर घर में किया जा रहा है, जिसमें लाखों लोग इसके भागीदार बन रहे हैं।

निहरी खंड में श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी कार्यक्रम के लिए प्रत्येक पंचायतों में मंदिर चिह्नित किए गए हैं। निहरी के 25 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए प्रत्येक पंचायतों में बैठकें की गई गई है। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

घर-घर पहुंचाया जा रहा अक्षत

विचार-परिवार व अन्य हिंदू परिवारों को कार्य की पूर्णता के लिए संकल्पित किया गया है। प्रत्येक पंचायत में सभी समितियां पूजित अक्षत, पत्रक, राम मंदिर का चित्र घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

मंदिरों में 22 जनवरी को एकत्र होंगे सभी राम भक्त

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन समिति निहरी ने सभी से अपील की है कि 22 जनवरी को सुबह 11 से 2 बजे तक अपने मंदिरों पर एकत्रित हों। भजन-कीर्तन, अखंड पाठ के सामूहिक रूप में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखें और प्रसाद वितरण करें। सायंकाल अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर, लाइट- झालर लगाकर दीपोत्सव को धूमधाम से मनाएं और इस पुनीत कार्य में सहभागी बन इतिहास के साक्षी बने।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...