200 ग्राम चरस व नकदी के साथ महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला के कब्जे से 200 ग्राम चरस सहित एक तराजू व 8000 रुपए नकद बरामद किए।

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला के कब्जे से 200 ग्राम चरस सहित एक तराजू व 8000 रुपए नकद बरामद किए हैं।

महिला ने उक्त राशि चरस बेचकर कर अर्जित की है। आरोपी महिला की पहचान दुर्गा शाही पत्नी ललित शाही निवासी खखनाल कुल्लू के रूप में की गई है। उसके खिलाफ पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

मामले की पुष्टि मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...