20 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने घर मे छापा मारकर हासिल की सफलता

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाए अभियान से नशा माफिया में हड़कंप है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने जब से नूरपुर में कार्यभार संभाला है तब से लेकर नशा माफिया को लगातार पकड़ा जा रहा है।

वीरवार को भी जिला नूरपुर पुलिस ने पुलिस थाना डमटाल के अन्तर्गत डमटाल गांव में एक घर मे छापा मारकर गुलशन कुमार पुत्र दर्शन लाल हाल निवासी डमटाल से 20 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता पाई है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि इस संदर्भ में थाना डमटाल में गुलशन कुमार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी से पुलिस सख्ती से पूछताछ करेगी तथा सरगना का पता लगाएगी। चिट्टा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिक रही हलाल मार्क वाली हरी इलायची, उठ रहे सवाल; प्राधिकरण करेगा जांच

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बाजारों में हरी इलायची के...

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...