2 से 7 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पूरे देश में प्राकृतिक जल स्त्रोतों का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान “प्राकृतिक जल स्रोतों का स्वच्छता अभियान कार्यक्रम” भाजपा किसान मोर्चा जिला कांगड़ा मंडल शाहपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव डोहब और गांव कुठार में प्राचीन प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई की जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मनजीत कुमार की अगुवाई में सफाई की गई।

जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 2 अक्टूबर अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पूरे देश में प्राकृतिक जल स्त्रोतों जिसमें बावड़ी, झरने , तालाबों की सफाई का अभियान करेगा।

उसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल शाहपुर के कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसी कड़ी में आज से संगठनात्मक जिला कांगड़ा के चारों मंडलों में 7 अक्टूबर तक “प्राकृतिक जल स्रोतों का यह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने प्राचीन प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करना व युवा पीढ़ी को इसकी ओर प्रेरित करना ही प्राकृतिक जल स्त्रोत का हमारे जीवन में कितना महत्व है ।ताकि आने वाली पीढ़ी उनके रखरखाव और संरक्षण कर सके क्योंकि आज से पहले हम इन्हीं प्राकृतिक जल स्त्रोतों के ऊपर पर हम सबका जीवन निर्भर था और पूरे गांव में पानी की पूर्ति इन्हीं जल स्त्रोतों से होती थी । आज भी कुछ स्थानों पर इन प्राकृतिक स्रोतों का बहुत बड़ा हमारे जीवन में योगदान है।

आज इस स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमो में जिला मनजीत कुमार के साथ जिला उपाध्यक्ष ओमराज मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र कटोच ,महामंत्री प्रवेश शर्मा, सचिव केबल चौधरी, हुकमचंद ,बजर सिंह, देशराज संजू पठानिया, रोशन लाल , सुमन कुमार व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...