2 बार के MLA रहे किशोरी लाल ने छोड़ा BJP का साथ, दलबल के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

--Advertisement--

मंडी/कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा संसदीय क्षेत्र में शामिल कुल्लू जिले से भाजपा को झटका लगा है। यहां पर आनी से पूर्व भाजपा विधायक किशोरी लाल सागर दलबल के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शिमला में सीएम निवास ओकओवर पर किशोरी लाल ने सीएम सुक्खू से मुलाकात की और फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया।उनके साथ, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, पूर्व एससी मोर्चा अध्यक्ष आनी प्रीतम सागर ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया।

गौरतलब है कि किशोरी लाल साल साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन साल 2022 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह लोकेंद्र कुमार यहां से चुनाव लड़े और जीत थे। टिकट कटने पर किशोरी लाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और उन्हें 6869 ही वोट मिले थे। बाद में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

उधर, भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार रहे अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज कपूर ने दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोक निर्माण मंत्री एवं लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पटका पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों में आस्था जताई है। पूर्व आईपीएस जगत राम भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

युवराज के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप ठाकुर, पूर्व भाजपा महामंत्री दीप राज, बीडीसी सदस्य अनंत राम, पूर्व उपप्रधान परमानंद, नारायण सिंह, गोपाल कृष्ण, चेतन शर्मा, किशोरी लाल, नरेश ठाकुर, कुशल चंद, कुलदीप सिंह, सुंदर सिंह, रूप सिंह, तुला राम, गोपाल गिर, केशव मेहता, बिहारी लाल, परस राम, छाजू राम, मनसा राम, नरेश कुमार, डाबर राम इत्यादि ने भी भाजपा को अलविदा कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा से आये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

युवराज ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए जीजान से काम करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश हित में बेहतरीन काम कर रहे हैं।उनकी नीतियों से हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जो खुद गरीब परिवार से संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...