2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने किया हार्डवेयर की दुकान पर हाथ साफ़

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

मुबारिकपुर-दौलतपुर चौक रोड पर 2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक हार्डवेयर की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गए। जानकारी के अनुसार दौलतपुर रोड पर स्थित एक दुकान पर 2 युवक कुछ सामान लेने गए। उन्होंने दुकानदार को 2,000 रुपए का नोट दिया लेकिन दुकानदार के पास चेंज न होने के कारण वे वहां से चले गए। उक्त दोनों युवक बाइक पर सवार थे। इसके बाद एक युवक हार्डवेयर की दुकान पर कुछ सामान खरीदने लगा जबकि दूसरा बाइक पर ही बैठा रहा।

दुकानदार जब सामान लाने के लिए पीछे की तरफ स्टोर में गया तो उक्त युवक ने काऊंटर में गल्ले से नकदी चुराई और बाइक पर बैठकर साथी संग फरार हो गया। जब तक दुकानदार स्टोर से सामान लेकर आता तब तक दोनों युवक काफी दूर निकल गए थे। पीड़ित दुकानदार के बताया कि युवक लगभग 20 हजार रुपए निकाल कर ले गए। दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...