
शाहपुर – नितिश पठानियां
कांगड़ा जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) शाहपुर में 23 नवंबर को मदर्सन सुमी सिस्टम लिमिटेड, गुजरात साक्षात्कार के माध्यम 200 युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।
कंपनी की ओर से आयोजित होने वाले साक्षात्कार में 18 से 27 साल वर्ष के बीच और फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मकैनिक, टूल एंड डाई मेकर, सीओ आटोमोबाइल, ट्रैक्टर, मैकेनिक, शीट मेटल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आइटीएसएम के व्यवसाय में आइटीआइ कोर्स पास भाग ले सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने डिप्लोमा इन मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल, आटोमोबाइल में किया हो, वह भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
यह बोले आइटीआइ शाहपुर के प्रधानाचार्य
आइटीआइ शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा चयनित आइटीआइ युवाओं कंपनी की ओर से 6 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसका उन्हें नौ हजार रुपये दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें नियमित तौर पर 12 घंटे का कार्य करना पड़ेगा। नियमित होने पर उनकी सैलरी 15 हजार रुपये होगी।
दूसरी तरफ जिन अभ्यर्थियों ने डिप्लोमा किया हुआ है उन्हें भी 12 घंटे के 21 हजार मानदेय होगा। अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान सब कुछ निश्शुल्क मिलेगा। नियमित होने पर उन्हें एक टाइम का खाना निश्शुल्क मिलेगा। इसमें पास आउट अभ्यर्थी जो 2015 से 2022 तक हो (एससीवीटी – एनसीवीटी) इसमें भाग ले सकते हैं।
आइटीआइ शाहपुर के ट्रेनिंग प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि कंपनी बड़ी-बड़ी कारों जैसे बीएमडब्ल्यू, आडी कार तथा आटो सेक्टर से जुड़े हार्न का कार्य करती है। कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को 1800 महीना इंसेंटिव के तौर पर भी दिया जाएगा।
यह प्रपत्र लाएं साथ
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ मार्कशीट ओरिजिनल, आइटीआइ का प्रमाणपत्र, दो फोटो कापी आधार कार्ड, पैन कार्ड लाना होगा।
