18+ के लिए आनलाइन बुकिंग से ही होगा कोविड-19 टीकाकरण:

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

प्रदेश में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण आनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा, टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत इस आयु वर्ग के लोग कोविन पोर्टल पर 21 जून, 2021 तक ऑनलाइन पंजीकरण तथा टीकाकरण सत्र की प्री-शेड्यूल बुकिंग कर सकते है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि 21 जून, 2021 के बाद इस आयु वर्ग के लिए भारत सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाने वाली वैक्सीन के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा।

भारत सरकार से मिलने वाली कोविड वैक्सीन के लिए राज्य सरकार निरंतर भारत सरकार के संपर्क में है और वैक्सीन की आपूर्ति की पुष्टि होने के उपरांत इस संबंध में उचित रणनीति तैयार कर लोगों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रवक्ता ने इस आयु वर्ग के सभी लोगों से कोविन पोर्टल तथा आरोग्य सेतू ऐप पर ऑनलाइन बुकिंग करने के उपरांत ही टीकाकरण केंद्र जाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए सभी लाभार्थी अपने निर्धारित समय पर ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जनजातीय तथा दुर्गम क्षेत्रों में इस आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आनसाइट बुकिंग के विकल्प सहित टीकाकरण सत्र तैयार किए जा सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...