17 साल पहले की थी दसवीं के छात्र की हत्या, भेष बदलकर रह रहा था आरोपी; चंडीगढ़ से दबोचा

--Advertisement--

17 साल पहले की थी दसवीं के छात्र की हत्या, भेष बदलकर रह रहा था आरोपी; चंडीगढ़ से दबोचा

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के जसाई गांव में दसवीं के एक छात्र की हत्या के आरोपी को पकड़ने में हमीरपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 17 वर्ष पहले हुए इस मर्डर के आरोपी को पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ से दबोचा है। आरोपी भेष बदलकर और नकली आधार कार्ड बनाकर पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से रह रहा था।

बता दें कि जसाई गांव में आरोपी कन्हैयालाल अपने दो अन्य भाइयों के साथ एक जमीन पर किसी के यहां पर खेती-बाड़ी का काम करता था। वहां पर किसी बात को लेकर उसने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष की हत्या कर दी थी।

वहीं इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में वह फरार हो गया तब से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी, लेकिन अब 17 वर्ष के बाद पुलिस की पीओ सेल की टीम ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2009 में अदालत में पेशी में आरोपी नहीं पहुंचा। इसके बाद अदालत की ओर से इस भगोड़ा घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक भगत सिंह के बोल

हमीरपुर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहले उत्तर प्रदेश में तलाश की गई जहां से वह रहने वाला था। उन्होंने कहा कि जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वह पंजाब के रूप नगर में रह रहा है और वहां उसने सिख समुदाय का भेष बना लिया है।

उन्होंने कहा कि इन दिनों वह चंडीगढ़ में था जहां सूचना मिलने के बाद उसे वहां से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा इसके बाद अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...