150 पदों के लिए 15 मार्च को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार का कार्यालय चंबा (बालू) में 15 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एलाइंस ग्रुप स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बद्दी, परवाणु और मोहाली में संचालक व सहायक ऑपरेटर एवं हेल्पर के 150 पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने आज यहां दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवार को पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा जिसके लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगिन करना होगा। प्रत्येक आवेदक को अपनी अलग लॉगिन आईडी बनाने के पश्चात ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण को पूर्ण करना होगा।

जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं बारहवीं के अलावा फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक व्हीकल तथा इलेक्ट्रिकल व्यवसाय में आईटीआई, व मैकेनिकल में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 11250 रुपए से लेकर 19000 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार शैक्षण योग्यता के मूल प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र आधार कार्ड पर्ची लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 11:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...