14 पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

14 पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

ज्वाली – शिवू ठाकुर

नशे के खिलाफ नूरपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की पैनी नजर से माफिया का बचना मुश्किल हो गया है। आचार संहिता में शराब सप्लाई का धंधा भी काफी फलफूल रहा है।

इसी अभियान में मंगलवार को जिला पुलिस नूरपुर व एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने पंचायत भरमाड़ के अधीन गांव भगवाल में दबिश देकर देसी शराब का जखीरा पकड़ा है।

जिला पुलिस नूरपुर व एक्साइज विभाग की टीम ने करनैल सिंह, निवासी भगवाल की गौशाला से 14 पेटी देसी शराब संतरा मार्का बरामद की है। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भगवाल में करनैल सिंह की गौशाला से 14 पेटी देसी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...