12 दिनों की पैदल यात्रा के बाद 14वीं कांवड़ यात्रा, पंडोह में शिवलिंग का किया जलाभिषेक

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                             

हिमाचल प्रदेश के पंडोह के शिव भक्तों ने इस बार अपनी 14वीं कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। जब तीन कांवड़िए पंडोह लौटे, तो स्योगी स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग का गंगाजल से जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया। कावड़ियों के पंडोह पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और खीर के भंडारे का आयोजन भी हुआ।

प्रदीप कुमार शर्मा, हंस राज शर्मा, और यशवंत ने बताया कि वे पिछले 14 वर्षों से कांवड़ यात्रा में भाग ले रहे हैं। इस वर्ष वे 18 जुलाई को हरिद्वार के लिए रवाना हुए और 21 जुलाई को पूर्णिमा के दिन गंगाजल लेकर पंडोह के लिए रवाना हुए। 12 दिनों की कठिन पैदल यात्रा के बाद जब वे पंडोह पहुंचे, तो श्रावण शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हरिद्वार से लाए गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

इस यात्रा में 7 मील से लेकर पंडोह तक विनय शर्मा और परीक्षित शर्मा ने भी भाग लिया। यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने बताया कि इस यात्रा का अपना एक विशेष अनुभव होता है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए लोग तत्पर रहते हैं, और हरिद्वार से अपने मूल स्थान तक कांवड़ के साथ पहुंचने का जो आनंद है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...