मंडी के तेरंग में मलबे ने उगले दो बच्चों के शव, 5 अभी लापता

--Advertisement--

एसडीएम पधर डॉ भावना वर्मा कर रही हैं बचाव कार्यों की देखरेख, तेरंग में दूसरे दिन भी जारी रही हादसे में लापता लोगों की खोज- उपायुक्त मंडी

मंडी, 2 अगस्त – अजय सूर्या

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग गांव में खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है। हादसे के दूसरे दिन अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए हैं। अभी तक रेस्क्यू टीमें 5 शवों को बरामद कर चुकी हैं।

हादसे के बाद अभी भी 5 लोग लापता हैं जिनकी तलाश अभी तक जारी है। हादसे में 10 लोग लापता हुए थे, इनमें से पहले दिन तीन के शव बरामद कर लिए थे।

उपायुक्त ने बताया कि हादसे के बाद से कार्यवाहक  एसडीएम पधर डॉ भावना वर्मा लगातार वहां मौजूद हैं और उनकी देखरेख में ही खोज अभियान चलाया हुआ है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर और होमगार्ड के जवान लापता लोगों के ढूंढने का कार्य कर रहे हैं।

मृतकों के परिजनों को बांटी 25-25 हजार रुपये की राहत राशि

नायब तहसीलदार टिक्कन जोगिन्द्र सिंह ने प्रशासन की ओर से हादसे में मारे गए तीन लोगों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की कुल 75,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की।

उन्होंने इस दौरान 25 प्रभावितों को जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें राशन किट, मेडिकल किट और तिरपाल भी वितरित किये। इनके ठहरने की व्यवस्था गांव में ही खाली घर पर की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...