12वीं में फेल हुई लडक़ी के नीट में 705 मार्क्स

--Advertisement--

12वीं में फेल हुई लडक़ी के नीट में 705 मार्क्स

हिमखबर डेस्क 

गुजरात में एक छात्रा ने कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो सारे बच्चों को लिए मिसाल बन गया है। यहां नीट-यूजी परीक्षा में एक छात्रा ने 720 में से 705 अंक हासिल किए हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि यह छात्र कक्षा 12वीं में फेल हो गई थी।

नीट यूजी परीक्षा के नतीजों की घोषणा शनिवार को हुई थी। उसकी 12वीं की मार्कशीट के मुताबिक फिजिक्स में उसे 21 अंक मिले थे, जबकि केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 31 और 39 अंक आए थे। इसके अलावा अंग्रेजी में उसके केवल 59 अंक थे। कुल मिलकार उसे 700 में से 352 अंक मिले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल ने उसकी खराब परफॉर्मेंस के बारे में बात करने के लिए उसके माता-पिता को भी बुालाया था। उसके कोचिंग सेंटर ने बताया कि कक्षा 12 में रहते हुए उसने दो बार ड्रॉप आउट भी कर लिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक लडक़ी ने कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए एक कोचिंग सेंटर में रजिस्ट्रेशन करवाया था और स्कूल में वह केवल डमी छात्र के रूप में रजिसटर्ड थी। इसी बीच शनिवार को नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट देखकर स्कूल प्रशासन भी हैरान रह गया।

जो लडक़ी कक्षा 12वीं में फेल हुई, उसे नीट यूजी परीक्षा में 720 में से 705 अंक मिले थे, जिससे वह गुजरात के टॉप परफॉर्मर में शामिल हो गई। नीट परक्षी में फिजिक्स में उसे 99.1 फीसदी माक्र्स मिले हैं। इसके अलावा 99.1 प्रतिशत मार्क केमिस्ट्री और बायोलॉजी में मिले हैं, जिससे उसकी कुल प्रतिशत 99.8 फीसदी हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...