12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, सेल्स मैनेजर के 10 पदों के लिए ये कंपनी लेगी इंटरव्यू

--Advertisement--

12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, सेल्स मैनेजर के 10 पदों के लिए ये कंपनी लेगी इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि स्टार हैल्थ एंड अलाइड इंश्योरैंस कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स मैनेजर के 10 पदों हेतु साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार मेन मार्कीट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास स्थित कंपनी कार्यालय में 29 जून सुबह 11 बजे शुरू होगा।

साक्षात्कार हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण/ग्रैजुएट रखी गई है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मासिक मानदेय 15 हजार से लेकर 25 हजार तक दिया जाएगा। 18-40 वर्ष आयुवर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित कंपनी कार्यालय पहुंच कर इन साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार रोजगार कार्यालय के पोर्टल eemis.hp.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। केवल वही उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जो पोर्टल पर पंजीकृत होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...