11 से 12 दिसम्बर तक ढलियारा में आयोजित होगा युवा उत्सव

--Advertisement--

Image

देहरा-आशीष कुमार

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला नरेश पाल गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा के समस्त विकास खंडों में खंड स्तर पर युवा उत्सवों के आयोजन के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा 11 दिसम्बर से 12 दिसम्बर, 2021 को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा(देहरा) में दो दिवसीय जिला युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि युवा लोक नृत्य, लोक गीत, पारम्परिक वाद्य यंत्र, शास्त्रीय गायन, तबला वादन, हारमोनियम वादन लाइट, बांसुरी वादन, सितार वादन, कथक नृत्य तथा एलोक्यूशन(एक्सटैमपौर) इत्यादि विधाओं में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि खंड स्तरीय युवा उत्सव में उपरोक्त विधाओं में चयनित टीमें ही भाग लेंगी व सम्बंधित खंड युवा स्वयंसेवी प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए जबकि साथ देने वालों की कोई आयु सीमा नहीं है।

उन्होंने बताया कि सभी सांस्कृतिक दल 11 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अपनी रिपोर्ट देंगे। गुलेरिया ने बताया कि इस जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपने साथ मौसमानुसार बिस्तर व वस्त्र तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं साथ लानी आवश्यक होंगी।

भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को साधारण बस किराया एवं दैनिक भत्ता विभागीय नियमानुसार जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग धर्मशाला के कार्यालय द्वारा अदा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...