1098 के माध्यम से बाल विवाह का मामला हुआ दर्ज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बाल विवाह एक कुप्रथा है और इससे उत्पन्न दुष्परिणाम बहुत अधिक है परंतु जिला बिलासपुर में बीते कुछ दिन पहले बाल विवाह का मामला सामने आया है । जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से जानकारी मिली की जिला बिलासपुर के विकासखंड झंडुत्ता के एक गांव में नाबालिगा की शादी हुई है। युवक बालिग है और पहले से शादीशुदा है।

जिसमें चाइल्डलाइन टीम, ग्राम पंचायत एवं स्थानीय पुलिस की सहायता से बच्ची को तुरंत रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति बिलासपुर के समक्ष आगामी कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया है।

चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक रविंद्र कुमार ने जानकारी दी की बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने हेतु स्थानीय समुदाय का सहयोग एवं भूमिका महत्वपूर्ण है । अगर आपके आसपास ऐसा कोई मामला मिलता है।

जिसमें बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, मारपीट, गुमशुदा,घर से भागे हुए बच्चे ऐसे बच्चे जिन्हें मेडिकल वह देखरेख की आवश्यकता है तो 1098 के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा सकती है।

लाइन चाइल्ड लाइन 24 घंटे सातों दिन निशुल्क सेवा है जिसमें 0 से 18 वर्ष के बच्चों से जुड़ी समस्याएं बताई जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...