
कोटला – स्वयंम
बाबा राजा राम मंदिर सोलधा का छिंज मेला व विशाल भंडारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 जून
को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
मंदिर कमेटी के प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 10 जून को बाबा राजा राम जी का छींज मेला होगा। जिसमें हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा , जम्मू आदि के नामी पहलवान कुश्ती में अपना जौहर दिखाएंगे।
पहलवानों को बड़ी व छोटी माली नकद इनाम में दिए जाएगी । और 11 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है सभी बाबा जी के दरबार में आकर आशीर्वाद ले और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।
ये रहे मोजुद
इस मौके पर कमेटी प्रधान जोगिंद्र सिंह, उपप्रधान ज्ञानचंद, सचिव कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष जनक राज, सदस्य प्रताप सिंह ,कांशी राम, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार , दिनेश सिंह , चैन सिंह, लेखराज, बुद्धि सिंह, प्रेम सिंह, संजय, विजय कुमार ,ओंकार सिंह, अवनेश ,कर्म सिंह ,देवराज ,देशराज ,यशपाल ,किशोरी लाल, बाबूराम ,बिशन दास ,चंद्रमोहन ,मोनू आदि संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
