होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को घर पर मिलेगा सस्ता राशन

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को घर पर ही सरकारी डिपुओं का सस्ता राशन मिलेगा। पंचायत प्रधान और संबंधित वार्ड का पंच सस्ता राशन घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। जिन घरों में कोरोना मरीज आइसोलेट हैं, उनके परिवार के सदस्यों को भी डिपुओं में नहीं आने की हिदायत है। संक्रमण न फैले इसके चलते यह फैसला लिया गया है।

कोरोना मरीज ठीक होने के बाद भी करीब 15 दिन तक राशन लेने डिपुओं में नहीं आएंगे। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 20 हजार से अधिक है। इनमें से दो हजार के करीब मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य घरों में आइसोलेट हैं।

जिला कांगड़ा, मंडी, ऊना, शिमला में कोरोना के ज्यादा मामले हैं। इन जिलों में कई परिवारों के सभी लोग होम आइसोलेट हैं। महीना खत्म होने को आ गया है, लेकिन लोग राशन लेने नहीं आ रहे हैं। सरकार को जानकारी मिली है कि ज्यादातर लोगों ने इसलिए भी दूरी बनाई है, क्योंकि वे कोरोना पॉजिटिव है।

प्रदेश में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता 

हिमाचल प्रदेश में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें एपीएल उपभोक्ता 12 लाख के करीब हैं, 6 लाख बीपीएल परिवार हैं। सरकार लोगों को सब्सिडी पर तीन दालें, चीनी, आटा, चावल, नमक और तेल दे रही है।

प्रदेश में होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को उनके घर पर ही डिपुओं का सस्ता राशन मिलेगा। पंचायत प्रधान और वार्ड पंच को राशन पहुंचने की व्यवस्था करनी होगी। इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। -आरके गौतम, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...