हैरोइन, अफीम व चरस के साथ 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

पुलिस ने हैरोइन, अफीम और चरस की खेप के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ  पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पतलीकूहल में रामपुर मोड़ 17 मील के पास एक युवक को पूछताछ के लिए रोका गया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विकेश पुत्र हेम राज निवासी ट्रांबली कुल्लू के रूप में हुई है।

बंजार पुलिस की टीम ने एक युवक को 125 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि पुत्र कीमत सिंह निवासी मोहल्ला स्थावर्ड जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है।

एक अन्य आरोपी के कब्जे से सैंज में 90 ग्राम चरस बरामद हुई है। इस आरोपी की पहचान चंद्र सेन पुत्र मोहन लाल निवासी वलाहण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एस.पी. साक्षी वर्मा ने आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...