
फतेहपुर :- ब्यूरो
जहां पूरा देश इस समय कोरोना महामारी से लड़ने का प्रयास कर रहा है तो वहीं जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के कुछ नेता बार -बार इस नाजुक दौर में दिन -रात लोगों की सेबा में जुटे कोरोना योद्धा अधिकारियों का मनोबल तोड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं ।
आपकी जानकारी को बता कुछ दिन पूर्ब फतेहपुर से ही भाजपा के एक दिग्गज नेता ने ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर फतेहपुर को धमकाते हुए गाली गलोच कर डाला था ।
अभी तक बो घटना ठंडी नही हुई थी कि बीती शाम कोरोना संक्रमित ब्यक्ति का दाह संस्कार करबाने गए नायब तहसीलदार फतेहपुर को भी भाजपा के ही एक नेता द्वारा गालियां देकर हतोउत्साहित करने का प्रयास किया गया ।
अपने दैनिक टुयर दौरान रबिबार को मीडिया से रूबरू होते नायब तहसीलदार फतेहपुर सुशील कुमार ने भाबुक होकर मीडिया से बताया कि बीती शाम बो छत्र क्षेत्र में कोरोना संक्रमित ब्यक्ति का दाह संस्कार करबाने प्रशासन की तरफ से गए थे ।
तो वहां पर स्थानीय ब्लॉक समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह जोकि आजकल ब्लॉक समिति फतेहपुर का उपाध्यक्ष है बिना मास्क पहने उक्त स्थल पर पहुंचा जब उसे दाह संस्कार स्थल पर जाने से रोकने की कोशिश की गई तो बह एक दम भड़क उठा ब प्रशासन ब मुझ पर गालियां निकालना शुरू कर ।
जिसकी शिकायत उन्होंने तुरन्त डीसी कांगड़ा ब एसपी कांगड़ा से कर दी है तो वहीं पुलिस चौकी रैहन में भी लिखित शिकायत कर दी है ।
वहीं इस पर जब धर्मेद्र सिंह के साथ बात की तो बह इस पर कुछ संतोषजनक जबाब नही दे पाए ।
तो वहीं जब जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति के साथ फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा प्रशासन की तरफ से ड्यूटी दौरान नायब तहसीलदार फतेहपुर सुशील कुमार के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने बालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करबा दी गई है ।
वताया प्रशासन अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहा है ।
इस दौरान अगर किसी ने भी प्रशासन के काम में बाधा पहुचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कारबाई की जाएगी ।
इस उपरांत पटवारी ओर कानूगो यूनियन फ़तेहपुर ने एस डी एम फ़तेहपुर के माद्यम से जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा ओर मांग की शीघ्र सरकार और प्रशासन इस पर कार्यवाही करें
इस बारे जब एस डी एम अंकुश शर्मा से बात की गई उन्होंने बताया की पटवारी ओर कानूगो संघ फ़तेहपुर ने पत्र सौंपा से यह उपयुक्त काँगड़ा को भेज दिया जाएगा।
उपमंडलीय अधिकारी फतेहपुर अंकुश शर्मा
नायव तहसीलदार सुशील कुमार शर्मा
कानूगो फतेहपुर तहसील मोहिंदर कुमार
पटबारी यूनियन पटबार एवं कानूगो संग के प्रधान सुनील कुमार
