हीटर से कंबल में लगी आग, ड्यूटी पर तैनात कर्मी की मौत, हरोली में युवक ने लगाया फंदा

--Advertisement--

Image

जुखाला/नयनादेवी –

बीबीएमबी इलेक्ट्रसिटी सब डिवीजन ओलिंडा भाखड़ा में ड्यूटी पर तैनात कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशी राम (55) निवासी जांदला तहसील नंगल जिला रूपनगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड का कर्मी हर रोज की तरह अपनी डयूटी पर चला गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान देररात वह अपनी ड्यूटी पर हीटर लगाकर सो गया, लेकिन इस कर्मी द्वारा जो कंबल लगाया गया था उसमें अचानक ही आग लग गई। जिसके चलते इस कर्मी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अन्य कर्मी ाी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब इस कर्मी की मौत हो चुकी थी। इसके बारे में मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया। वहीं, पुलिस भी पहुंची और आगामी प्रक्रिया अमल में लाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...