हिमुडा के नव नियुक्त उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा अपने नए कार्यलय का सम्भाला पदभार

--Advertisement--

शिमला,30 नव – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण, हिमुडा के नव नियुक्त उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने आज अपने नए कार्यलय का पदभार सम्भाल लिया। इस दौरान हिमुडा के मुख्य कार्यकारी सहित स्टाफ के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनका कार्यलय पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

मीडिया के साथ अनोपचारिक बातचीत में छाजटा ने इस नई जिम्मेदारी के लिये  केंद्रीय आला कमान,प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे।

छाजटा ने कहा कि उनकी प्रार्थमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों व शहरी आवास योजनाओं के सफल कार्यनवन की रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमुडा की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इस दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल,यशपाल तानाइक,अनिता वर्मा,कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट, इंदरजीत सिंह,सत्यजीत नेगी,सोनिया चौहान ,रूपेश कवंल,  चन्द्र शेखर,रवि चौहान,राजेश वर्मा,सुरेश नागटा,एस के सहगल,रिपना कलसाइक,उषा मेहता राठौर,विनीता वर्मा,लता वर्मा,नितिन,अश्वनी ब्रमटा, नीरज बक्शी,वीरेंद्र बांष्टु,शुभम वर्मा,रजत राणा, महेंद्र राजटा,भूपेंद्र कौशल,मोहन झारटा,मोहन नेगी,सेनराम नेगी,पार्षद उमंग बंगा,अंकुश वर्मा व पार्टी के कई अन्य पदधाधिकारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...