हिमाचल हाईकोर्ट ने किए 97 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने  97 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जिला एवं सत्र  न्यायाधीशों में अरविंद मल्होत्रा को पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय कांगड़ा, जेके शर्मा को हमीरपुर, राकेश कैंथला को मंडी, वीरेंद्र शर्मा को सोलन, आरके शर्मा को मंडी से स्थानांतरित कर निदेशक एचपी न्यायिक अकादमी के पद पर भेजा गया है।

इसी तरह आरके चौधरी को सिरमौर, भूपेश शर्मा को ऊना, डीआर ठाकुर को डी एंड एसजे (एफ), शिमला, देवेंद्र कुमार को बिलासपुर, योगेश जसवाल को कांगड़ा, आरके तोमर को पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय शिमला और शरद कुमार लगवाल को चंबा लगाया गया है।

हंसराज को नालागढ़, प्रीति ठाकुर को धर्मशाला, बरिंदर ठाकुर को किन्नौर स्थित रामपुर लगाया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो धर्मशाला के पीठासीन अधिकारी कृष्ण कुमार को अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश ऊना, जिया लाल आजाद को सरकाघाट लगाया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो मंडी के पीठासीन अधिकारी अपर्णा शर्मा को अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शिमला लगाया है।

अनुजा सूद को सुंदरनगर, फास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो सोलन की पीठासीन अधिकारी परवीन चौहान को स्पेशल जज सीबीआई शिमला, प्रकाश राणा को चंबा से फास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो धर्मशाला के पीठासीन अधिकारी, मंडी पंकज शर्मा को फास्ट ट्रैक कोर्ट पोक्सो मंडी, हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी की निदेशक अबीरा बासु को सीजेएम सिरमौर, मुख्य न्यायिक दंड अधिकारियों में सचिन रघु को चंबा, प्रशासनिक अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण गौरव महाजन बिलासपुर, अभय मंडयाल को किन्नौर, प्रताप ठाकुर को शिमला, अरविंद कुमार को चंबा, परविंदर सिंह अरोरा को न्यायिक अकादमी में उप निदेशक के पद पर शिमला, हितेंद्र शर्मा को प्रशासनिक अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला, होशियार सिंह वर्मा को लाहौल-स्पीति लगाया गया है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शीतल शर्मा को घुमारवीं, बसंत लाल वर्मा को कांगड़ा, अनिल कुमार को शिमला, गुरमीत कौर को ठियोग, अमित मंडयाल को सरकाघाट, मोहित बंसल को नालागढ़, नितिन मित्तल को हमीरपुर, नेहा दहिया को देहरा, संदीप सिंह सिहाग को ऊना, दिव्य ज्योति पटियाल को मंडी, निखिल अग्रवाल को शिमला लगाया गया है। वहीं, अक्षि शर्मा को सुंदरनगर, असलम बेग को नूरपुर, मनीषा गोयल को रोहड़ू, विवेक शर्मा को अंब और उपासना शर्मा को पौंटा साहिब तैनाती दी गयी है। एसीजेएम हकीकत ढांडा को सीपीसी हाईकोर्ट लगाया गया है।

जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में सचिव तैनात
विभिन्न जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के सचिवों के पद पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीयों की तैनाती की गई है। इनमें हरमेश कुमार को बिलासपुर, धीरू ठाकुर को सिरमौर, सिद्धार्थ सरपाल को हमीरपुर, कपिल शर्मा को सोलन, विजय लक्ष्मी को कांगड़ा, सूर्य प्रकाश को मंडी, विक्रांत कौंडल को किन्नौर और अमरदीप सिंह को जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी कुल्लू का सचिव लगाया गया है।

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी में अशोक कुमार को देहरा, गीतिका कपिला को ऊना, गौरव कुमार को जयसिंहपुर, प्रशांत नेगी को करसोग, माधवी सिंह को कुल्लू, विशाल कौंडल को चंबा, अंशु चौधरी को सोलन, प्रतिभा नेगी को शिमला में ही कोर्ट नंबर 4 से कोर्ट 3, अनिता शर्मा को हमीरपुर, जितेंद्र कुमार को झंडूता, आकांक्षा डोगरा को चौपाल, विवेक कायथ को ज्वाली, कुलदीप शर्मा को शिलाई और उमेश वर्मा को तीसा भेजा गया है।

नव कमल को मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट कांगड़ा और ऊना, गौरव चौधरी न्यायिक एवं दंडाधिकारी हमीरपुर कोर्ट नंबर 4 से ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोलन, सोनल शर्मा न्यायिक दंडाधिकारी शिमला कोर्ट नंबर 5 से न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 4 शिमला, एकांश कपिल कोर्ट न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 3 ऊना से एमटीएम बिलासपुर और हमीरपुर,  रवि न्यायिक दंडाधिकारी आनी से न्यायिक दंडाधिकारी राजगढ़, विशाल तिवारी न्यायिक दंडाधिकारी सुंदरनगर से कोर्ट नंबर 2 अंब,  अशोक कुमार न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 2 जोगिंद्रनगर से आनी, तरुण वालिया न्यायिक अधिकारी शिलाई से कोर्ट नंबर 3 ऊना,  रोजी दहिया न्यायिक अधिकारी कोर्ट नंबर 2 अंब से डलहौजी, विभूति बहुगुणा न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 3 ऊना से बिलासपुर, पार्थ जैन न्यायिक अधिकारी तीसा से न्यायिक दंडाधिकारी नाहन, नीतिका ताहिम न्यायिक दंडाधिकारी बिलासपुर से नालागढ़ के पद पर तैनाती दी गई है।

स्वाति बरवाल न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 4 शिमला से कोर्ट नंबर 5 शिमला, राहुल न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 1 सोलन से जोगिंद्रनगर, राघव गुप्ता न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू से अर्की, श्वेता नरूला न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 2 सोलन से कांगड़ा,  ईशानी शर्मा न्यायिक दंडाधिकारी देहरा से सुंदरनगर, विकास कपूर न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 5 शिमला से कोर्ट नंबर 6 शिमला, प्रवीण लता कोर्ट नंबर 8 शिमला से कोर्ट नंबर 7 शिमला लगाया गया है।

अनुलेखा तंवर न्यायिक अधिकारी (लीव/ट्रेनिंग रिजर्व) से न्यायिक अधिकारी कोर्ट नंबर 4 हमीरपुर, मेघा शर्मा न्यायिक अधिकारी  (लीव/ट्रेनिंग रिजर्व) को कोर्ट नंबर 2 सोलन, रितु सिन्हा  न्यायिक अधिकारी  (लीव/ट्रेनिंग रिजर्व) को न्यायिक अधिकारी कोर्ट नंबर 2 पालमपुर और श्रुति बंसल न्यायिक अधिकारी (लीव/ट्रेनिंग रिजर्व) को न्यायिक अधिकारी कोर्ट नंबर 8 शिमला लगाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...