हिमाचल: सैंट्रल जेल में कैदियों की दो दिवसीय चैंपियनशिप शुरू

--Advertisement--

Image

ADGP आनंद प्रताप सिंह के हाथों से हुआ चैंपियनशिप का शुभारंभ। 

नाहन, 21 जनवरी – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर शतरंज संघ एवं हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ द्वारा सैंट्रल जेल नाहन में कैदियों के लिए दो दिवसीयजेल इनमेट्स चैस चैंपियनशिप का शुभारंभ 21 जनवरी को किया गया। चैंपियनशिप का शुभारंभ ADGP आनंद प्रताप सिंह के हाथों से हुआ।

इस मौके पर संघ की अध्यक्षा शैलजा ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 कैदी हिस्सा ले रहे हैं। जीते हासिल करने वाले  टॉप प्लेयर्स का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके इलावा इसकी पेयरिंग chessresult.com पर ऑनलाइन की गई।

प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड खेले जाएंगे, जिसमे पहले तीन राउंड में भगवान, ऋषभ, पारस शर्मा, शेर सिंह, शिव कुमार, राजेश अग्रणी स्थानों पर हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा की बंदियों की टीम हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी।

एडीजीपी ने कहा कि चैस बहुत शानदार खेल है, इससे इंसान का बौद्धिक स्तर उन्नत होता है। प्रतियोगिता में चीफ आर्बिटर की भूमिका अमित शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता का समापन 22 जनवरी को होगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके परसुपरिटेंडेंट ऑफ जेल सुशील कुमार ठाकुर, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट विनोद चम्बियाल, हिमुडा के एक्सईएन, हेमंत कंवर एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष शतरंज संघ आशीष ठाकुर भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...