शिमला – नितिश पठानियां
प्रदेश सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 13 तहसीलदारों को स्थानांतरित किया गया है।
- इनमें विनोद कुमार तहसीलदार एचपी एससी और एसटी विकास निगम से तहसील नेरवा जिला शिमला,
- तहसीलदार रवीश चंदेल को ऊर्जा निदेशालय से तहसील नौहराधार जिला सिरमौर,
- गुरमीत तहसीलदार नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को तहसील जुब्बल,
- नीलाक्ष शर्मा तहसीलदार सेटलमेंट सर्कल कसौली जिला सोलन से तहसील ननखड़ी शिमला,
- भावना वर्मा तहसीलदार आरटीआई जोगिंद्रनगर जिला मंडी से तहसील सलूणी चंबा स्थानांतरित किया गया है।
- मनमोहन जिस्टू तहसीलदार हिमाचल प्रदेश वित्तीय निगम को तहसील शिलाई सिरमौर,
- सार्थक शर्मा तहसीलदार श्री चामुंडा देवी मंदिर कांगड़ा से तहसील रोहड़ू शिमला,
- हुसन चंद तहसीलदार तहसील गलोड़ हमीरपुर,
- दीक्षांत ठाकुर तहसीलदार चिड़गांव रोहड़ू जिला शिमला से शाहपुर जिला कांगड़ा,
- सूमेध शर्मा तहसीलदार कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां से तहसील ददाहू जिला सिरमौर,
- सुनील चौहान तहसीलदार हिमुडा से थुरल जिला कांगड़ा,
- नीलम कुमारी तहसीलदार माता बृजेश्वरी मंदिर कांगड़ा से तहसील चंबा,
- संतराम भू एकत्रिकरण अधिकारी निदेशालय भू- अभिलेख से चच्योट तहसील गोहर जिला मंडी स्थानांतरित किया गया है।

