हिमाचल सरकार के निर्देश: बिना पूर्व मंजूरी समारोह में भाग लेने राज्य से बाहर जाने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

सम्मान और अन्य तरह के समारोहों में शामिल होने के लिए राज्य से बाहर जाने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसेगा। प्रदेश कार्मिक विभाग ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे समारोह में भाग लेने के लिए दूसरे राज्य में जाने से पहले विभागाध्यक्ष को संबंधित प्रशासनिक विभाग से पूर्व स्वीकृति लेनी होगी।

कर्मिक विभाग ने निर्देश सभी सचिवों और विभागाध्यक्षओं को जारी किए हैं। विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ विभागाध्यक्ष पुरस्कार व अन्य तरह के समारोह में शामिल होने के लिए बिना पूर्व प्रशासनिक मंजूरी के राज्य के बाहर दौरे कर रहे हैं।

यह भी देखा गया है कि कुछ अधिकारी बाहर जाने से ठीक ठीक एक या दो दिन पहले अपने प्रस्तावित दौरों की सूचना। दे रहे हैं। ऐसे में अल्प सूचना से तय समय में सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन प्राप्त करना कठिन हो जाता है। ऐसे में अब पूर्व अनुमति जरूरी होगी।

विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई अधिकारी उल्लंघन करते पाया गया तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...